in-west-bengal-protest-against-the-killing-of-bjp-workers-in-homes
in-west-bengal-protest-against-the-killing-of-bjp-workers-in-homes

प.बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में घरों पर दिया धरना

सहरसा,06 मई (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में 2 मई को विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद हुई हिंसा के विरोध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आह्वान पर भाजपा ने धरना शुरू कर दिया है।उसी क्रम मे गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह के आह्वान पर सहरसा मे भी भाजपा कार्यकर्ता लॉकडाउन के दौरन अपने घरों पर ही धरना दिया। इस दौरन गांधी पथ वार्ड न.08 मे अपने घर पर आयोजित धरना को संबोधित करते हुए अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ.विजय शंकर ने कहा कि जो तस्वीरें विभाजन के समय देखी गई थी। वे आज ताजा होती दिख रही है। जिनको रक्षा करनी चाहिए वे ही इस हिंसा के तांडव के जिम्मेदार लोग हैं। प्रजातंत्र में सबको शपथ लेने का अधिकार है। लेकिन हम भाजपा के लोग भी शपथ लेते हैं कि बंगाल की धरती से राजनीतिक हिंसा खत्म करेंगे। बंगाल मे टीएमसी के नेताओं और ममता दीदी को आम आदमी की चीख पुकार सुनाई नहीं दे रही है। उन्होंने बंगाल को रक्त रंजित बना दिया है। सत्ता में आने और रहने के लिए वे बंगाल को रक्तरंजित बना रही हैं। बंगाल से राजनीतिक हिंसा समाप्त हो भाजपा इसके लिए कृतसंकल्प है।केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए। भाजपा जिला मंत्री राजीव रंजन साह ने बंगाल मे 12 भाजपाई कार्यकर्ताओं की शाहदत पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कहा पश्चिम बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है वह लोकतंत्र की सेहत के लिए ठीक नहीं है। बंगाल में सत्ता में बैठे लोगों की रक्तरंजित राजनीति को भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा प्रजातांत्रिक तरीके से सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ बढ़ रहे हैं। बंगाल की जनता का राजनीतिक उत्पीड़न भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा की सरकार नहीं बनी। उसके बाद भी टीएमसी के गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में रात में घुसकर महिलाओं से दुष्कर्म किया। भाजपा के 12 कार्यकर्ताओं को जान से मार दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ियां तोड़ीं, घर में आग लगाई गई। चुनाव में हार-जीत होती है, मर्डर नहीं।जैसा मंजर बंगाल में देख रहे हैं, उस पर विश्वास नहीं हो रहा है। बंगाल आज जल रहा है। भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता हर घड़ी नेताओं को फोन कर रहे हैं। उनकी एक ही गुहार है हमें बचा लो।बंगाल में जो कुछ हो रहा है वो प्रशासन प्रायोजित हिंसा है। आज भाजपा बंगाल में मुख्य विपक्षी पार्टी है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in