in-addition-to-katihar-help-india-hospitals-also-donated-biopape-machines-to-manihari-and-barsoi
in-addition-to-katihar-help-india-hospitals-also-donated-biopape-machines-to-manihari-and-barsoi

कटिहार के अतिरिक्त हेल्प इंडिया हॉस्पिट्ल्स ने मनिहारी व बारसोई को भी डोनेट किया बायोपेप मशीन

कटिहार, 23 मई (हि.स.)। कोरोना संक्रमित मरीजों के समुचित इलाज हेतु बिहार सरकार एवं भारत सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इस प्रयास में देश के प्रतिष्ठित सामाजिक संस्थानों ने भी अहम भूमिका निभाई है। बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हेल्प इंडिया हॉस्पिट्ल्स कोविड कम्पेन द्वारा बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल के लिए 25 बायोपेप एवं मनिहारी अनुमंडलीय अस्पताल के लिए 25 बायोपेप मशीन डोनेट किया गया है। उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद की सलाह एवं सुझाव के आलोक में बिहार के स्थानिक आयुक्त पलका साहनी एवं कटिहार के जिलाधिकारी उदयन मिश्र के समुचित समन्वय से 50 बायोपेप कटिहार के लिए पूर्व में डोनेट किया गया है। इस प्रकार हेल्प इंडिया हॉस्पिट्ल्स कोविड कम्पेन के माध्यम से कटिहार जिला को 100 बायोपेप मशीन उपलब्ध हुए हैं, जिससे गंभीर कोरोना मरीजों के इलाज में जिला स्तर पर आवश्यक सुविधा मुहैया कराने में सहूलियत होगी। उप मुख्यमंत्री ने हेल्प इंडिया हॉस्पिट्ल्स के सराहनीय प्रयास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पुनीत कार्य में लगे आईआईटी के पूर्व छात्रों एवं भारतीय सिविल सेवा के लोक सेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक चुनौती से निपटने में सरकार एवं समाज की भूमिका सकारात्मक रही है। हम सभी मिलकर इस वैश्विक संकट से शीघ्र ही उबरेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/विनोद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in