husband-beaten-to-death-for-not-bringing-two-lakh-rupees-from-his-maternal-home
husband-beaten-to-death-for-not-bringing-two-lakh-rupees-from-his-maternal-home

मायके से दो लाख रुपया नहीं लाने पर पति ने पीट-पीटकर ले ली जान

बेगूसराय, 13 मार्च (हि.स.)। मायके से पैसा नहीं लाने के कारण बेगूसराय में एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर जान ले ली। घटना लोहिया नगर ओपी क्षेत्र के बाघी शांति साह चौक के समीप की है। मृतका की पहचान राजकुमार साह की पत्नी ममता देवी के रूप में की गई है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। घटना के संबंध में मृतका के भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि उसने 20 साल पहले अपनी बहन की शादी विभूतिपुर थाना क्षेत्र के करर्ख निवासी राजकुमार साह के साथ किया था। शादी के बाद से राजकुमार अपने पत्नी ममता देवी को बार-बार अपने मायके वालों से पैसा लाने का दबाव बनाता था। इसके बाद हम लोगों ने कुछ पैसे जमा कर बेगूसराय जिला मुख्यालय के बाघी में जमीन खरीद कर घर बनवा दिया। लेकिन यहां भी पत्नी के साथ मारपीट कर मायके से दो लाख रुपया लाने लाने का दबाव बनाता था और विरोध करने पर मारपीट करता था। तीन दिन पहले भी पैसा लाने का दबाव बनाया और विरोध करने पर उसने अपनी पत्नी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन यहां से डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। जहां की शुक्रवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वहां से शव वापस आने पर इसकी जानकारी मिलते ही शनिवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया तथा हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इधर मां की मौत के बाद मृतका के तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतका के परिजनों की मानें तो राजकुमार के परिवार के सभी लोग दहेज लोभी हैं। पांच-छह साल पहले राजकुमार के भाभी की भी दहेज नहीं लाने के कारण पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चाहिए

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in