help-india-hospitals-donated-50-biopape-machines-to-katihar
help-india-hospitals-donated-50-biopape-machines-to-katihar

हेल्प इंडिया हॉस्पिट्ल्स ने कटिहार को 50 बायोपेप मशीन डोनेट किया

-उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने संस्था के प्रति किया आभार व्यक्त कटिहार, 22 मई (हि. स.)। हेल्प इंडिया हॉस्पिटल के द्वारा कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों के इलाज में सुविधा एवं सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से कटिहार जिला को 50 बायोपेप मशीन उपलब्ध कराया गया है। बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के सुझाव एवं सलाह पर नई दिल्ली स्थित बिहार की स्थानिक आयुक्त पलका सहनी और कटिहार के जिलाधिकारी उदयन मिश्र के प्रयास एवं संस्था के साथ बेहतर समन्वय कायम करने से कटिहार जिला को हेल्प इंडिया हॉस्पिट्ल्स कोविड-19 कम्पेन के माध्यम से कटिहार को 50 बायोपेप मशीनों को डोनेट किया गया है। श हेल्प इंडिया हॉस्पिट्ल्स कोविड-19 कम्पेन है, जो आई.आई.टी. के पूर्ववर्ती छात्रों (एल्यूम/नी) द्वारा इंडियन सिविल सेवा के लोक सेवकों द्वारा के समन्वय से संचालित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में कटिहार को राज्य सरकार की ओर से 17 बायोपेप मशीन मुहैया करायी गयी हैं। उप मुख्यमंत्री ने हेल्प इंडिया हॉस्पिट्ल्स कोविड कम्पेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बिहार की स्थानिक आयुक्त श्रीमती पलका सहनी तथा कटिहार के जिलाधिकारी श्री उदयन मिश्र को उनके प्रयास एवं पहल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हेल्प इंडिया हॉस्पिट्ल्स कोविड कम्पेन का प्रयास सराहनीय रहा है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में लगे आई.आई.टी. के पूर्ववर्ती छात्रों एवं भारतीय सिविल सेवा के लोक सेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस अभियान के माध्यम से बिहार समेत 15 से अधिक राज्यों के अस्पतालों को कोरोना से निपटने हेतु मदद पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि संस्था, समाज और सरकार के सामूहिक प्रयास से ही इस कोरोना महामारी की वैश्विक चुनौती से निपटने में हम सभी कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि 50 बायोपेप मशीन के मिल जाने से जिले में अब कुल 67 बायोपेप मशीनें उपलब्ध हो गई हैं, जो आवश्यकतानुसार विभिन्न अस्पतालों में गंभीर कोरोना मरीजों के समुचित इलाज के लिए उपयोग में लाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार एवं भारत सरकार कोरोना संक्रमित मरीजों के समुचित इलाज हेतु बेहतर इंतजामों में प्रतिबद्धता के साथ जुटी हुई है। मरीजों की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सचेत और सतर्क रहते हुए कोरोना नियमों का अनुपालन करें तथा दृढ़ इच्छाशक्ति एवं सकारात्मक सोच के साथ स्वयं सुरक्षित रहते हुए दूसरों को भी स्वस्थ एवं सुरक्षित रहने में मदद करें। हिन्दुस्थान समाचार/विनोद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in