बिहार
दरभंगा की असराहा पंचायत की मुखिया साजरा प्रवीण पुरस्कृत
दरभंगा, 24 अप्रैल (हि.स.)। पंचायत द्वारा विकास एवं कल्याण के विभिन्न योजनाओं में बेहतर कार्य करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा शनिवार को केवटी प्रखण्ड के असराहा पंचायत को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार असराहा पंचायत के मुखिया साजरा प्रवीण को दिया गया। ऑनलाईन बैठक में भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सदर मो. सादूल हसन, असराहा पंचायत की मुखिया एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज