girls-are-now-fighting-for-themselves-the-fight-for-education-and-respect-prof-ram-awadhesh-kumar
girls-are-now-fighting-for-themselves-the-fight-for-education-and-respect-prof-ram-awadhesh-kumar

छात्राएं अब खुद से लड़ रही है शिक्षा और सम्मान की लड़ाई : प्रो. राम अवधेश कुमार

बेगूसराय, 15 फरवरी (हि.स.)। एआईएसएफ द्वारा श्री कृष्ण महिला काॅलेज में आयोजित 'छात्रा शिक्षा' सेमिनार को संबोधित करते हुए जी.डी. काॅलेज के प्राचार्य प्रो. राम अवधेश कुमार ने कहा कि छात्राएं अब अपने हक की लड़ाई खुद लड़ रही है। उनके शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान की चिंता सभ्य समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्राएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। दुनिया के तमाम क्षेत्रों में वे अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। साफिया प्रवीण की अध्यक्षता एवं छात्रसंघ अध्यक्ष अप्सरा कुमारी के संचालन में आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए जी.डी. काॅलेज के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. कमलेश कुमार ने कहा कि छात्र संगठनों की गतिविधियों से कैंपस का लोकतंत्र मजबूत होता है। एआईएसएफ एक ऐसा छात्र संगठन है, जिनकी सक्रियता इस जिले में छात्र हितों के लिए काफी मायने रखती है। छात्र गतिविधियों से छात्राओं के अधिकार की लड़ाई मजबूत होती है। श्री कृष्ण महिला काॅलेज के प्राचार्य प्रो. विमल कुमार ने कहा कि छात्राओं के निःशुल्क शिक्षा कानून के पालन के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन के बाद जल्द ही हमलोग छात्राओं से ली जा रही फीस पर रोक लगाएंगे। संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमीन हमजा एवं महिला काॅलेज छात्रसंघ अध्यक्ष अप्सरा कुमारी ने कहा कि छात्राओं के लिए लागू निःशुल्क शिक्षा कानून के शत-प्रतिशत पालन होने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। हमारे संगठन के लगातार आंदोलन के बाद ही तत्कालीन मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा यह नियम लागू किया गया था। अब इस लड़ाई को जमीन पर लागू करवाने के लिए कैंपस से न्यायालय तक लड़ाई लड़ रहे हैं। सेमिनार को एआईएसएफ जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार, रूपम कुमारी, नाजुक कुमारी, लवली कुमारी, शमा नाज एवं तायवा परवीन आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पल्लवी कुमारी एवं छवि कुमारी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in