girl-students-were-made-aware-of-their-rights-in-gaya
girl-students-were-made-aware-of-their-rights-in-gaya

गया में छात्राओं को उनके अधिकार के बारे में किया गया जागरूक

गया, 24 जनवरी (हि.स.)।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, टिकारी नगर इकाई के बैनर तले सिमुआरा मे मां सरस्वती कोचिंग सेंटर में बालिका दिवस पर पाठ्य पुस्तक सामग्री का वितरण किया गया। कॉलेज अध्यक्ष क्षितिज कुमार उत्सव ने बताया कि भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत साल 2009 में महिला बाल विकास मंत्रालय ने की थी। राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाए जाने का उद्देश्य समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना है।साथ ही उनके साथ होने वाले भेदभाव के प्रति भी लोगों को जागरुक करना है। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in