giriraj-singh-handed-over-two-lakh-checks-to-the-fund-surrender-team
giriraj-singh-handed-over-two-lakh-checks-to-the-fund-surrender-team

गिरिराज सिंह ने निधि समर्पण टीम को सौंपे दो लाख के चेक

बेगूसराय, 01 मार्च (हि.स.)। अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर के लिए चल रहा निधि समर्पण अभियान संपन्न हो चुका है लेकिन, अब भी लोग निधि समर्पण टीम को बुलाकर समर्पण कर रहे हैं। रविवार की रात केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह समेत अन्य की उपस्थिति में निधि समर्पण अभियान टीम के प्रमुख सह विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विकास भारती को दो लाख दो रुपये का चेक सौंपा। चेक सौंपने के साथ ही उन्होंने निधि समर्थन में सहयोग करने के लिए लोगों को धन्यवाद भी दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में लगी टीम को दो चेक समर्पित किए गए। मंदिर के भव्य निर्माण के लिए समाज के हर वर्गों का सहयोग मिला, सभी को धन्यवाद। अभियान प्रमुख विकास भारती ने बताया कि जिले के तमाम वर्गों के लोगों ने तन-मन-धन से प्रभु श्रीराम के काम में समर्पण किया है। अन्य जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों ने भी निधि समर्पण किया है। बीहट निवासी भाजपा नेता कृषनंदन सिंह ने एक लाख 51 हजार का चेक समर्पित किया है। निधि समर्पण अभियान समाप्त हो चुका है। आज पूरे जिले में समर्पित की गई निधि श्रीराम जन्मभूमि न्यास क्षेत्र के खाते में जमा कर दी जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in