gaya-red-cross-gets-oxygen-cylinder
gaya-red-cross-gets-oxygen-cylinder

गया रेडक्रास को मिला आक्सीजन सिलेंडर

गया,12 मई (हि.स.) कोरोना महामारी के कारण ऑक्सीजन की भयंकर कमी एवं गंभीर रोगियों की आवश्यकता को देखते हुए रेड क्रॉस, गया के कई सदस्यों ने दान स्वरुप ऑक्सीजन सिलेंडर रेड क्रॉस को बुधवार को प्रदान किया है। कोषाध्यक्ष उपेंद्र नारायण सिंह के सुपुत्र सिद्धार्थ सिंह एवं पुत्रवधु कुमुद सिंह द्वारा चार सिलेंडर , चेयरमैन डॉ. उमा नाथ भदानी, डॉ. कौशलेन्द्र प्रताप, डॉ. विजय जैन, एवं सचिव दिलीप कुमार डे की पत्नी ज्योत्सना डे द्वारा एक-एक सिलेंडर प्रदान किया गया। अर्थात कुल आठ सिलेंडर रेड क्रॉस को प्राप्त हुए। ज्ञात हो कि पहले से भी इस कार्य हेतु छः सिलेंडर रेड क्रॉस द्वारा ज़रूरतमंद रोगियों को उपलब्ध कराया जा रहा था। इन आठ सिलेंडरों के आ जाने से अब रेड क्रॉस के पास कुल चौदह सिलेंडर हो गए। गया की आम जनता इस सुविधा का लाभ उठा सकती है। इस पुनीत कार्य के लिए रेडक्रॉस परिवार इन सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करता है और आशा करता है कि अन्य आजीवन सदस्य एवं प्रबंधन समिति के सदस्य भी स्वेच्छा से सहायता के लिए आगे आएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in