ganga-worshiped-on-the-occasion-of-phalguni-purnima
ganga-worshiped-on-the-occasion-of-phalguni-purnima

फाल्गुनी पूर्णिमा के अवसर पर हुआ विधिवत गंगा पूजन

भागलपुर, 28 मार्च (हि.स.)। जिले के बाबुपुर स्थित गंगा डेल्टा मैदान में रविवार को फाल्गुनी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गंगा पूजन किया गया। शहरी क्षेत्रों से दूर हो रही गंगा की अविरल धारा को सामान्य जनमानस के लिए निकटतम प्रस्थान हेतु कामना की गई। इस हेतु भगवती माँ गंगा का पूर्ण वैदिक व पौराणिक मंत्रोच्चार के द्वारा विधि विधान से पूजन व अर्चन की गई। जल शुद्धता हेतु सवा लाख तुलसीपत्र अर्पित व पंचामृत से अभिषेक किया गया। पूजन एवं अर्चन आचार्य नवलकिशोर झा, आशुतोष मिश्र व नयन तिवारी के सानिध्यता में संपन्न हुआ। पर्यावरण में हो रहे परिवर्तन का ही दुष्प्रभाव है कि गंगा शहरी क्षेत्र से दूर हो रही है। जिस कारण सनातन धर्मावलंबी गंगा के परिवर्तित मार्ग को पुर्नस्थापित के लिए प्रार्थना किया।क्षपूजन के समय मुख्य यजमान गोड़हट्टा चौक के फंटूश शर्मा, खंजरपुर के मुरारी तथा अन्य कई श्रद्धालु उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in