बेगूसराय में उफनाई गंगा, बूढ़ी गंडक और बलान के भय से रतजगा कर रहे हैं ग्रामीण

बेगूसराय में उफनाई गंगा, बूढ़ी गंडक और बलान के भय से रतजगा कर रहे हैं ग्रामीण
बेगूसराय में उफनाई गंगा, बूढ़ी गंडक और बलान के भय से रतजगा कर रहे हैं ग्रामीण

बेगूसराय, 29 जुलाई (हि.स.)। बेगूसराय में गंगा, गंडक और बलान नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि, गंगा एवं गंडक में हो रहे कटाव तथा रिसाव को लेकर हालत बिगड़ती जा रही है। हालांकि जहां कहीं से भी रिसाव की जानकारी प्रशासन को मिलती है उन तमाम जगहों पर तुरंत ही आवश्यक निरोधक कार्य किए जा रहे हैं तथा डीएम अरविन्द कुमार वर्मा खुद पल-पल की हालत पर नजर बनाए हुए। बुधवार को जिला प्रशासन की टीम ने तीनों नदी के विभिन्न दबाव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। बूढ़ी गंडक नदी के बाएं तटबंध में खोदावंदपुर से लेकर सिऊरी तक तथा दांएं तटबंध में सिकरौला समेत कई जगहों पर दबाव की स्थिति बनी हुई है। पवड़ा गांव के समीप हो रहे रिसाव को बुधवार की रात देर रात तक काम कर काबू कर लिया गया। लेकिन अब रामपुर के समीप तेजी से रिसाव हो रहा है, बुधवार को जब तटबंध का भ्रमण कर रहे ग्रामीणों ने रिसाव देखा तो अधिकारियों और ग्रामीणों को सूचना दी गई। जिसके बाद समाचार प्रेषण तक रिसाव रोकने का प्रयास किया जा रहा है। बसही में आवश्यकता के अनुरूप बालू भरे बोरा और जाल बनाकर कटाव रोका जा रहा है। हालांकि इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है। बरसात के पूर्व सही तरीके से कटाव निरोधक कार्य नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीण इन्द्रदेव महतों, मुकेश महतों, टुनटुन सहनी आदि ने बताया कि हम गांव के लोग रात भर जग कर तटबंध की निगरानी करने के साथ-साथ दिन में भी निगरानी तथा प्रशासन को सहयोग कर रहे हैं। बाढ़ के डर से सैकड़ों लोगों ने अपना घर छोड़कर ऊंचे जगहों पर शरण ले लिया है। लोगों में स्थानीय जनप्रतिनिधि के प्रति भी आक्रोश है। बुधवार को बसही में तटबंध का जायजा लेने पहुंची स्थानीय विधायक सह पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। समय पर सही व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराने को लेकर आक्रोशित लोगों के प्रश्न के बाद मात्र दो मिनट में उन्हें वापस होना पड़ा। इधर गिरिराज सिंह द्वारा जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने तुरंत ही अधिकारियों को निर्देश देकर आवश्यक कार्य करने को कहा है तथा इस संबंध में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in