भोजपुर के बड़हरा इलाके में गंगा ने बढ़ाई हलचल,  जल्द ही बाढ़ की चपेट में होंगे  कई गांव
भोजपुर के बड़हरा इलाके में गंगा ने बढ़ाई हलचल, जल्द ही बाढ़ की चपेट में होंगे कई गांव

भोजपुर के बड़हरा इलाके में गंगा ने बढ़ाई हलचल, जल्द ही बाढ़ की चपेट में होंगे कई गांव

आरा,27 जुलाई(हि. स.)। भोजपुर जिले में भारी बर्षा के कारण अब गंगा नदी भी हिचकोले मारने लगी है। गंगा नदी में पानी की उठ रही लहरों ने अब जिले के बड़हरा और शाहपुर प्रखंडों के लोगो की बेचैनी बढ़ा दी है। जिले के इन दो प्रखंडों से होकर गंगा नदी आगे की तरफ बढ़ती है। बड़हरा और शाहपुर के लोग गंगा का रौद्र रूप अपनाते देख सकते में हैं। सोमवार को बड़हरा प्रखण्ड में गंगा नदी जलस्तर 52.15 मीटर से अधिक मापा गया है। गंगा का जलस्तर अब महज खतरे के निशान से सिर्फ 90 सेंटीमीटर नीचे रह गया है। बताया जाता है कि गंगा के बढ़ते जलस्तर में कमी नहीं आई तो एक—दो दिनों में अब गंगा नदी का पानी खेतों में पसरने लगेगा और यही पानी गांव के गांव को अपनी चपेट में लेना भी शुरू कर देगा। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि प्रति घंटे एक सेंटीमीटर दर्ज की जा रही है। पिछले एक सप्ताह के भीतर गंगा नदी में तेजी से जलस्तर में वृद्धि हुई है और अब बाढ़ की संभावना साफ दिखने लगी है। जिस तेजी से पानी बढ़ रहा है उससे एक दो दिनों में बड़हरा में बाढ़ आ सकती है। जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावना और खतरे को देखते हुए बड़हरा अंचल के सीओ को सावधान कर दिया है। सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पर्याप्त संख्या में नावों की व्यवस्था की गई है और बड़ी संख्या में नावों को केशोपुर में एकत्रित किया गया है। भोजपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल आरा के कार्यपालक अभियंता सहित सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क कर दिया है और निर्देश दिया है कि बाढ़ को ले सभी तैयारियों को जल्द पूरा कर लिया जाय। बड़हरा प्रखण्ड के बड़हरा,नेकनाम टोला, बखोरापुर, नथमलपुर, सिन्हा, सरैयां, गजियापुर, लक्ष्मीपुर,बलुआ,नरगदा, केवटिया,करजा, भुसहला, फरना,केशोपुर आदि इलाकों में एक दो दिन में बाढ़ का पानी पसर सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/हिमांशु शेखर/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in