friends-of-anand-activists-burnt-effigy-of-cm
friends-of-anand-activists-burnt-effigy-of-cm

फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यकर्ताओं ने सीएम का फूंका पुतला

सहरसा,08अप्रैल(हि.स.)।बिहार में अपराध में वृद्धि व नरसंहार के विरोध में फ्रेंड्स ऑफ आनंद के बैनर तले लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुरुवार को पुतला दहन कर आक्रोश का इजहार किया। सहरसा- दरभंगा सीमा क्षेत्र के गंडोल चौक पर सामाजिक कार्यकर्ता व आनंद मोहन के समर्थक राजकुमार सिंह उर्फ बम के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न गांव के दर्जनों लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश के खिलाफ नारे बाजी की।पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं ने बताया कि सुशासन बाबू की सरकार में अपराधियों का बोलबाला हो गया है।मधुबनी के महम्मदपुर,सुपौल के निर्मली ,शिवहर सहित प्रदेश के सभी जिलों में अपराधियों का तांडव जारी है व पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बनी है। पीड़ित परिवारों को न्याय मिले अन्यथा फ्रेंड्स ऑफ आनंद चरणबद्ध आंदोलन चलाने पर प्रतिबद्ध है।पुतला दहन में गौतम सिंह राजपूत,बिट्टू सिंह, सरपंच कमलेश यादव,लालमोहर यादव,रोहित सिंह,दिलीप सिंह,शंकर पासवान,श्याम पासवान, संजीत सिंह,विनायक सिंह,अनु पासवान,श्री राम मुखिया सहित अन्य शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in