जल्द होगा गंगा के किनारे फोरलेन हाईवे का निर्माण – डॉ. जयसवाल
जल्द होगा गंगा के किनारे फोरलेन हाईवे का निर्माण – डॉ. जयसवाल

जल्द होगा गंगा के किनारे फोरलेन हाईवे का निर्माण – डॉ. जयसवाल

भागलपुर, 29 जून (हि.स.)। कोरोना के संकट काल में प्रत्येक प्रवासी को आर्थिक मदद देने का काम करने वाली बिहार सरकार बड़प्पन के पात्र हैं। भारत 50 वेंटीलेटर एक दिन में बना पाता था लेकिन आज 1000 वेंटिलेटर प्रत्येक दिन सप्लाई देने में सक्षम है। यह बातें वर्चुअल रैली के दौरान सोमवार को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने कही। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कोरोना से लड़ने के लिए मजबूत योजना बनाई गई है। जिसके तहत डॉक्टर हर्षवर्धन के नेतृत्व में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अंत्योदय जैसे जनकल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया। गरीब और किसान के खाते में गए पैसे के बारे में भी उन्होंने जिक्र करते हुए कहा कि यह नरेंद्र मोदी के जनधन योजना खाते की देन है कि प्रत्येक प्रवासी से लेकर सभी लोगों के सीधे खाते में पैसे जा रहे हैं। क्षेत्र के विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने विक्रमशिला विश्वविद्यालय, मोकामा पुल, भागलपुर के सिल्क, गंगा ब्रिज और फोरलेन सड़क आदि की भी चर्चा की। उन्होंने लोगों से अपील किया कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लीजिए और अपने-अपने उद्योग को बढ़ावा दीजिए। इसके लिए देश के 116 जिले चुने गए हैं। जिसमें भागलपुर जिला भी शामिल है। ऐसे अवसर का लाभ आप सभी लोग उठाएं। गरीबों की चिंता सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। भागलपुर से जितने आवास योजना के तहत आवेदन आएंगे उसे आवास देने का काम किया जाएगा। हमारा अगला लक्ष्य है गंगा के किनारे फोरलेन हाईवे का निर्माण का काम। मैं खुद इस्टिमेटिंग कमेटी का सदस्य हूं। गंगा हाईवे बक्सर तक आ गई है उसका पैसा भी रिलीज हो चुका है। इसके पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने भी मंच से लोगों को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी की वर्चुअल रैली "बिहार जन संवाद" कार्यक्रम को भागलपुर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी तिलकामांझी स्थित वृंदावन हॉल में जिला अध्यक्ष रोहित पांडे के अध्यक्षता में सुना। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in