former-union-minister-and-congress-party-general-secretary-attended-the-satyagraha-padyatra
former-union-minister-and-congress-party-general-secretary-attended-the-satyagraha-padyatra

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस पार्टी के महासचिव सत्याग्रह पदयात्रा में हुए शामिल

सहरसा,21फरवरी(हि.स.)। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी के महासचिव सह बिहार प्रभारी भक्त चरण दास, बिहार प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्य्क्ष अनिल शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. अशोक कुमार राम, कृपानाथ पाठक आदि कार्य कर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से सौर बाजार ब्लॉक कार्यालय तक किसान सत्यग्रह पद यात्रारविवारको निकाला तथा किसान महापंचायत को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि काँग्रेस पार्टी सम्पूर्ण बिहार में चरणबद्ध तरीके से किसान के ऊपर थोपे गए कला कानून का विरोध कर जनता के बीच जा रही है। कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि देश अराजकता की ओर जा रही है। पेट्रोल की कीमत 100 रु. हो गई , रसोई गैस की कीमत लगातार बढ़ रही है, सरकार गरीबों का गला काटकर अपने मित्रों की तिजौरी भर रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in