forest-and-environment-minister39s-grand-civil-reception
forest-and-environment-minister39s-grand-civil-reception

वन एवं पर्यावरण मंत्री का भव्य नागरिक अभिनंदन

सहरसा,28 फरवरी(हि.स.)।बिहार सरकार के जलवायु परिवर्तन पर्यावरण वन विभाग मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू का नागरिक अभिनंदन समारोह रविवार को भाजपा द्वारा सुपर मार्केट स्थित कला भवन में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दिवाकर कुमार सिंह ने की। वक्ताओ ने कहा कि कोसी सेे भारतीय जनता पार्टी के छह मंत्री है इसलिए इस बार कोशी और बिहार का विकास होकर ही रहेगा। कार्यक्रम में सहरसा के स्थानीय विधायक एवं बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग विभाग के मंत्री डॉ आलोक रंजन ने कहा कि हम लोग मिलकर बिहार में विकास की नई गाथा लिखेंगे। साथ ही पूर्व लोजपा नेत्री विधान पार्षद नूतन सिंह का स्वागत भाजपा में किया गया । भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष लाजवंती झा ने कहा कि नूतन सिंह को आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी ।पूर्व विधायक संजीव कुमार झा ने माननीय मंत्री के सामने नीलगाय और बंदर का स्थाई समाधान की बात रखी। मंत्री बबलू सिंह ने कहा कि इसका समाधान अपने पहले ही मीटिंग में विचारणीय है और इसका स्थाई समाधान निश्चित होगा । करीब 10 एकड़ में अस्थायी रूप से घेराबंदी कर बंदर को पकड़कर रखकर फसलो की सुरक्षा कार्य किया जाएगा। इसके खाने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही हम लोगों को जो भी समस्या आएगी हम कोसी के विकास के लिए कटिबद्ध है। सारी समस्या का समाधान किया जाएगा। मौके पर मौजूद पूर्व भाजपा अध्यक्ष दिव नीरज गुप्ता, शशि शेखर सम्राट, जिला युवा भाजपा के अध्यक्ष मनीष कुमार, जदयू के अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया,वीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष रेशमा गुप्ता सहित कई इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in