five-houses-burnt-to-ashes-in-fire
five-houses-burnt-to-ashes-in-fire

अग्निकांड में पांच घर जलकर राख

सहरसा,06 फरवरी(हि.स.)।जिले के पतरघट प्रखंड के जम्हरा पंचायत के भद्दी वार्ड 20 में शनिवार दोपहरआग लगने से 5 घर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में करीब पांच लाख रुपये मूल्य की संपात्ति जलने का अनुमान लगाया गया है। स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाने के उपरांत पतरघट पुलिस अग्निशमन वाहन के साथ पहुंची। आग के चपेट में आने से बिजो शर्मा, किरण देवी, सीता देवी, सुधीर, रतन पासवान, रंजीत पासवान का घर का सभी सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का काऱण अज्ञात है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in