First Muslim female teacher Fatima Sheikh celebrated Parinirvana Day
First Muslim female teacher Fatima Sheikh celebrated Parinirvana Day

प्रथम मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख का मनाया गया परिनिर्वाण दिवस

भागलपुर, 09 जनवरी (हि.स.)। जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत बिहपुर प्रखंड स्थित झंडापुर भगवती स्थान में शनिवार को प्रथम मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।अध्यक्षता करते हुए ओबीसी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आज परिस्थिति अर्थात वर्तमान परिस्थिति एवं पूर्व के परिस्थिति का आकलन करते हुए समाज की एक ऐसी महिला फातिमा शेख थी जिनके विरुद्ध मनुवादी सोच के लोग उनको कष्ट दिया करते थे। वह चाहते थे की फातिमा शेख को किसी तरह से दबाव में लाकर उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया जाए। यदि इस तरह से यह लोग जागरूक हो जाएगी तो हर वर्ग की महिलाओं को शिक्षित कर हमें दबाने का काम करेंगे और हमारे जैसे सामंतवादी व्यवस्था जो है उनके सोच को यह उजागर कर देंगे। लेकिन फातिमा शेख भी कहां डरने वाली थी। उन्होंने हर जुल्म को सहकर सभी महिलाओं को शिक्षित करने के लिए आगे आई। उन्होंने समाज के महिलाओं को अग्रणी श्रेणी में प्राथमिक शिक्षा के प्रति जागरूक किया। आज हमलोगों को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in