firing-in-two-sides-over-sand-lifting-in-nalanda
firing-in-two-sides-over-sand-lifting-in-nalanda

नालंदा में बालू उठाव को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी

बिहारशरीफ , 22 फरवरी (हि .स.)। नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के उतरथू गांव मे धाई पीपर नदी घाट पर सोमवार की सुबह अवैध रूप से बालू का उठाव करने के कारण बालू के धंधेबाजों के दो गुटों में गोलीबारी हुई।बदमाश फायरिंग करते हुए दो ट्रैक्टरों में आग लगा दी। इस गोलीबारी से धंधेबाजों में भगदड़ मच गई। वर्चस्व के विवाद में दूसरे गुट के बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।घटना की सूचना पाकर आई पुलिस ने 25 अज्ञात बदमाशों को आरोपित कर केस दर्ज किया है।ग्रामीणों ने बताया कि धंधेबाज घाट पर बालू का अवैध उठाव कर रहे थे। उसी दौरान दूसरे गुट के धंधेबाजों ने गोलीबारी करते हुए हमला कर दिया। रात के अंधेरे में धंधेबाज बालू का ढुलाई करते हैं। वरीय अधिकारी के दबाव पड़ने पर कभी-कभार कार्रवाई का दिखावा किया जाता है।प्रभारी थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि 25 अज्ञात लोगों को आरोपित कर केस दर्ज किया गया है। पुलिस बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय /विभाकर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in