field-day-of-pulses-and-oilseed-crops-celebrated-in-kisan-goshti-program
field-day-of-pulses-and-oilseed-crops-celebrated-in-kisan-goshti-program

किसान गोष्टी कार्यक्रम में दलहन व तेलहन फसलों के प्रक्षेत्र दिवस मनाया गया

सहरसा,17 मार्च ( हि.स.)। जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के खजूरी-बरसम गांव में बुधवार को कृषि विभाग द्वारा किसान गोष्टी का आयोजन किया गया। किसान गोष्टी कार्यक्रम में दलहनी तथा तेलहनी फसलों में प्रक्षेत्र दिवस का भी आयोजन किया गया। आयोजित किसान गोष्टी सह दलहनी तथा तेलहनी फसलो में प्रक्षेत्र दिवस को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र अगवानपुर सहरसा के वरीय वैज्ञानिक डा.के.एम. सिंह, मो. नदीम अख्तर तथा बिमलेश पाण्डेय ने किसानों को मूंग तथा मसूर फसल पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने पर किसानों को जहां अच्छी पैदावार का लाभ मिलेगा, वहीं इससे किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी। इसके अलावा खेती से संबंधित, मिट्टी से जांच सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक बताया गया। मौके पर किसान अमरेन्द्र कुमार यादव, राजेन्द्र यादव, गंगा राय सहित अन्य किसान मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in