elections-will-be-held-on-february-15-in-8-out-of-13-packs
elections-will-be-held-on-february-15-in-8-out-of-13-packs

13 में से 8 पैक्सों में 15 फरवरी को होगा चुनाव

पूर्णियां, 5 फरवरी (हि. स.) । रूपौली प्रखंड में 13 पैक्सों में होने जा रहे पैक्स चुनाव में अब 8 पैक्सों में ही चुनाव होंगे। अंतिम समीक्षा के दिन दो पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जबकि नाथपुर एवं भौवा प्रबल में कोरम पूरा नहीं होने से वहां का चुनाव रद्द हो गया है। लक्ष्मीपुर छर्रापटी पैक्स में कोई उम्मीदवार नहीं होने से चुनाव टल गया है। इस संबंध में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीपीआरओ पंकज कुमार पासवान ने शुक्रवार को बताया कि प्रखंड 20 पंचायतों में से पूर्व में ही सात पैक्सों के चुनाव संपन्न हो गए थे। बाकी बचे 13 पैक्सों के चुनाव में दो पैक्स विजय लालगंज एवं धोबगिद्धा पंचायतों में अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिए गए हैं। जबकि भौवा प्रबल एवं नाथपुर पैक्स में कोरम पूरा नहीं होने के कारण रद्द हो गया। ठीक इसी तरह लक्ष्मीपुर गिरधर में किसी ने भी नामांकन में भाग नहीं लिया, इससे यह भी रद्द हो गया। इस पैक्स में चुनाव में कुल 94 व्यक्ति पैक्स चुनाव में भाग लेंगे। चुनाव 15 फरवरी को होनेवाली है और मतगणना 16 फरवरी को होगी। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। हिन्दुस्थान सामाचार /नन्दकिशोर/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in