पूर्वी चंपारण में हेलीकॉप्टर की मदद से बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाये जा रहे फूड पैकेट
पूर्वी चंपारण में हेलीकॉप्टर की मदद से बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाये जा रहे फूड पैकेट

पूर्वी चंपारण में हेलीकॉप्टर की मदद से बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाये जा रहे फूड पैकेट

मोतिहारी , 26 जुलाई (हि.स.)। बिहार इन दिनों कोरोना से साथ-साथ बाढ़ की चपेटे में भी है। उतर बिहार के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। नेपाल की तराई इलाके में भारी बारिश से नदियों के जलस्तर में काफी वृद्धि हुई। वहीं, पूर्वी चंपारण जिले के कई इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ के पानी में घिरे लोगों के बीच जिला प्रशासन यथा संभव मदद पहुंचाने में जुटा है। बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच सूखे राशन के फूड पैकेट्स गिराए जा रहे हैं। पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर प्रखंड स्थित भवानीपुर पंचायत के निहालु टोला के पास गंडक नदी चंपारण तटबंध टूट गया है। बाढ़ का पानी कई इलाकों में भर गया है। तटबंध टूटने से कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। लोगों के सामने भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे में लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर का सहारा लिया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर की मदद से सूखा राशन के पैकेट गिराये जा रहे हैं। जिलाधिकारी डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि, बाढ़ प्रभावित लोगों तक जिला प्रशासन हर मदद पहुंचा रहा है। संग्रामपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तरफ से हेलीकॉप्टर की मदद 500 सूखे भोजन के पैकेट्स गिराए गए हैं। सूखा राशन उन क्षेत्रों में गिराये गए हैं, जहां अबतक राहत सामग्री नहीं पहुंच सकी थी। उन्होंने बताया कि, इसके अलावा जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई की भी व्यवस्था की है। हिन्दुस्थान समाचार / नवजीत कुमार/हिमांशु शेखर/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in