dm-planted-saplings-in-the-collectorate-premises-inaugurated-oxygen-park-in-the-school
dm-planted-saplings-in-the-collectorate-premises-inaugurated-oxygen-park-in-the-school

डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए पौधे,स्कूल में आक्सीजन पार्क का उद्घाटन

भभुआ,05 जून(हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को भभुआ कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ल ने पौधरोपण किया।साथ में उप विकास आयुक्त कुमार गौरव एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भी पौधे लगाए। मौके पर जिला कोषागार पदाधिकारी कैमूर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी कैमूर, नजारत उप समाहर्त्ता कैमूर, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई कैमूर इत्यादि लोग मौजूद थे। डीएम ने बेहतर पर्यावरण के लिए पौधे लगाने की वकालत की।उधर,शहर के अपने पेट्रोल पम्प बद्री भवानी आटोमोबाइल पर विश्व पर्यावरण दिवस पर वात्सल्य आर्य द्वारा भी पौधा रोपण किया गया।उन्होंने सभी लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी। कैमूर में कुदरा के लालापुर में स्थित पाराडाइज चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल परिसर में ऑक्सीजन पार्क का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के अवसर पर पार्क में पीपल, बरगद, नीम आदि के पौधे रोपे गए। पार्क का ऑनलाइन उद्घाटन ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सासाराम शाखा की ओर से मुख्य प्रशिक्षिका बीके बबीता ने किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की वरिष्ठ दीदियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रार्थना से की गई। कार्यक्रम के दौरान पाराडाइज चिल्ड्रेन एकेडमी के निदेशक संतोष कुमार ने कहा कि धरती पर मानव काफी दुलर्भ हैं। छोटी-छोटी भूल से इन्हें गंवा देना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि कोविड के समय ऑक्सीजन की कमी से काफी लोगों की जान गई है। उन्होंने घर के आउटडोर और इनडोर में पौधा लगाने की बात कही। हि हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in