dm-inspected-packs-and-rice-mills-of-seventy-katya
dm-inspected-packs-and-rice-mills-of-seventy-katya

डीएम ने सत्तर कटैया के पैक्स व राइस मिल का किया निरीक्षण

सहरसा,12 फरवरी(हि.स.)।जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शुक्रवार को धान अधिप्राप्ति के संदर्भ में सत्तर कटैया प्रखंड के सत्तर पैक्स एवं आयुष राईस मिल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पैक्स अध्यक्ष एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी से जानकारी ली कि कितने किसानों से कितनी मात्रा में धान की अधिप्राप्ति की गई है।कितना सीएमआर प्राप्त हुआ है तथा धान अधिप्राप्ति में भुगतान की स्थिति क्या है।बताया गया कि 117 किसानों से 1215 एमटी धान की क्रय की गई है. जिसके एवज में 314 एमटी सीएमआर के विरूद्ध 765 एमटी धान मिल को उपलब्ध कराया गया है। 12 लॉट सीएमआर के विरूद्ध 19 लॉट धान मिल को भेजा गया है। जिलाधिकारी ने पैक्स अध्यक्ष से पूूछा कि 12 लॉट सीएमआर के विरूद्ध 13 लॉट धान भेजा जाना था लेकिन 19 लॉट धान मिल को क्यों भेजा गया। इस संबंध में पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि पैक्स गोदाम में जगह नहीं रहने के कारण किसानों का धान सीधे मिल को भेजा गया एवं वहां रखा गया है। जिलाधिकारी ने पैक्स अध्यक्ष पर क्षोभ एवं असंतोष व्यक्त करते कहा कि धान अधिप्राप्ति दिशा-निर्देश के अनुसार अग्रिम सीएमआर के विरूद्ध समानुपातिक धान ही मिल को उपलब्ध कराया जाना है का स्पष्ट उल्लंघन किया गया है। उक्त पैक्स द्वारा 47 इच्छुक किसानो से धान क्रय किया जाना था। जिसमें से 39 किसानो से धान का क्रय किया गया है। बताया गया कि शेष बचे हुए इच्छुक किसानों मे से चार द्वारा व्यापार मंडल को धान उपलब्ध कराया गया है। तीन किसानो के पास धान नही है। शेष बचे एक किसान से सम्पर्क कर सत्यापन करने का निर्देश प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को दिया। जिलाधिकारी उक्त पैक्स से संबद्ध आयुष राईस मिल का भी निरीक्षण किया। राईस मिल के ऑनर द्वारा बताया गया कि सत्तर पैक्स द्वारा उन्हें किसानों से सीधे धान उपलब्ध कराया गया है जो यहां रखा हुआ है।जिलाधिकारी द्वारा राईस मिल में सत्तर पैक्स द्वारा सीधे किसानो के माध्यम से उपलब्ध कराये गये धान के बोरा के सत्यापन करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया। सत्यापन में सत्तर पैक्स का धान मिल में पाया गया।धान अधिप्राप्ति के दिशा-निर्देर्शों की अवहेलना के मद्देनजर सत्तर पैक्स अध्यक्ष एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सत्तरकटैया से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया। साथ ही पिछले कुछ दिनों में उक्त पैक्स द्वारा जिन किसानों से एक सौ क्विंटल से अधिक धान की अधिप्राप्ति की गई है उन किसानो के भूमि का रकवा सहित सत्यापन करने का निर्देश कृषि पदाधिकारी को दिया। जिन किसानो का भुगतान नहीं हुआ उन्हे यथाशीघ्र भुगतान करने का निर्देश दिया।जिला भर में अब तक 2549 इच्छुक किसानों में से 2253 किसानो द्वारा अपने धान पैक्स, व्यापार मंडलों को उपलब्ध कराया गया है। 163 किसानो के पास धान उपलब्ध नही है। शेष बचे इच्छुक किसानो से यथाशीघ्र धान की अधिप्राप्ति कराने का निर्देश सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों को दिया। वास्तविक किसानो से ही धान की अधिप्राप्ति करने के निर्देश के साथ धान अधिप्राप्ति के लिए निर्धारित शेष समयावधि में कोई भी बिचौलिया प्रवेश न करे। इसके लिए सतत निगरानी रखते हुए इसे सुनिश्चित कराने का निर्देश भी दिया। धान अधिप्राप्ति खरीफ विपणन मौसम के अंतर्गत जिला में अब तक 8845 किसानो से 57692.58 एमटी धान की अधिप्राप्ति की गई है एवं किसानों को उनके धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य के अनुसार कुल 94 करोड़ रूपये का भुगतान कर दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in