discussion-on-panchayat-elections-in-the-meeting-of-bjp-board-presidents
discussion-on-panchayat-elections-in-the-meeting-of-bjp-board-presidents

भाजपा के मण्डल अध्यक्षों की बैठक में पंचायत चुनावों पर चर्चा

आरा,27 फरवरी(हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिले के सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। शनिवार को आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रताप सिंह ने की। बैठक में पंचायत एवं जिला परिषद के आगामी चुनाव पर चर्चा की गई। श्रीभगवान सिंह ने बैठक का संचालन किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष लव पांडेय, राम सागर राय, मंडल अध्यक्ष सिकरहटा के अलावा मंडल अध्यक्ष गड़हनी श्रवण कुमार, मंडल अध्यक्ष हसनबाजार विवेक सिंह कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष विजय कुमार राय अगियांव बाजार, विनोद सिंह, हसनबाजार,विद्यासागर पांडेय तरारी मंडल, केशव प्रसाद सिंह, संदेश मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर दयाल राम, शाहपुर पश्चिमी चंदन कुमार पांडेय, शाहपुर कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, कोइलवर उतरी राकेश तिवारी, अटल बिहारी कृष्णकांत सिंह बिहिया पश्चिमी,रामानुज सिंह सिकरहटा मंडल, रवि कुमार महामंत्री आरा ग्रामीण, रोबिन कुमार, मुन्ना सिंह महामंत्री आरा, पंकज तिवारी चंद्रवंशी,राजेश कुमार गुप्ता गजराजगंज, जिला कार्यालय मंत्री सचिन और जिला प्रवक्ता मनीष प्रभात सहित कई लोग प्रमुख रूप से शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/विभाकर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in