भोजपुर में प्रो.दिनेश प्रसाद सिन्हा भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत
भोजपुर में प्रो.दिनेश प्रसाद सिन्हा भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत

भोजपुर में प्रो.दिनेश प्रसाद सिन्हा भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत

आरा,07 जुलाई(हि. स.)।भारतीय जनता पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर प्रो.दिनेश प्रसाद सिन्हा का मनोनयन किया गया है। प्रो.सिन्हा को इस पद पर दुबारा मनोनीत किया गया है। इसके पूर्व के कार्यकाल में भी प्रो.सिन्हा को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की अहम जिम्मेवारी दी गई थी और उनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें दुबारा इस पद पर कार्य करने का मौका दिया है। प्रो.सिन्हा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पद पर मनोनयन पर कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावे सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in