devesh-of-bjp39s-naval-and-jdu-became-deputy-leader-in-legislative-council
devesh-of-bjp39s-naval-and-jdu-became-deputy-leader-in-legislative-council

विधान परिषद में उपनेता बने भाजपा के नवल और जदयू के देवेश

पटना, 18 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवल किशोर राय और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के देवेश चंद्र ठाकुर को विधान परिषद का उपनेता घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सिफारिश पर विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने गुरुवार को यह घोषणा की। सरकार ने विधान परिषद के दोनों उपनेता को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। कार्यकारी सभापति ने इसके अलावा विधानपरिषद के नव मनोनीत सदस्य जदयू से संजय कुमार सिंह को सतारूढ़ दल का मुख्य सचेतक तथा सदस्य दिलीप कुमार जायसवाल को सतारूढ़ दल का उपमुख्य सचेतक बनाया है ।रजनीश कुमार को उपमुख्य सचेतक पद से हटा दिया गया है। रजनीश कुमार बेगूसराय-खगड़िया स्थानीय प्राधिकार से जीत कर आये हैं। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in