deputy-cm-meets-union-petroleum-minister-dharmendra-pradhan
deputy-cm-meets-union-petroleum-minister-dharmendra-pradhan

डिप्टी सीएम ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात

नई दिल्ली, 12 फरवरी (हि.स.)। बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने आज राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान,जदता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह और जदयू सांसद ललन सिंह से मुलाकात की। अपने दिल्ली दौरे के दोरान डिप्टी सीमए ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से आज शिष्टाचार मुलाकात कर राज्य की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।वहीं डिप्टी सीएम ने बिहार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री नीरज कुमार सिंह के साथ नई दिल्ली में राज्यसभा सदस्य एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह और जदयू के लोकसभा सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से भी मुलाकात कर राज्य की बेहतरी के लिए विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in