deputy-chief-minister-tarkishore-prasad-extended-heartiest-congratulations-and-best-wishes-to-new-ministers
deputy-chief-minister-tarkishore-prasad-extended-heartiest-congratulations-and-best-wishes-to-new-ministers

उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने नए मंत्रियों को दीं हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पटना, 09 फरवरी (हि.स.)।बिहार सरकार का आज दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने नए मंत्रियों को दीं हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार के मंत्रिमंडल का प्रथम विस्तार किया गया है। राजभवन में आज 12: 30 बजे अपराह्न में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 17 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। तारकिशोर प्रसाद ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि बिहार की राजग सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी मंत्री, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में नए और आत्मनिर्भर बिहार के सपने को साकार करेंगे और विकसित बिहार बनाने के लिए सरकार के संकल्प को पूरा करने लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे। उल्लेखनीय है कि आज हुए मंत्रिमंडल के विस्तार में 17 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ लेने वाले मंत्रियों में सैयद शाहनवाज हुसैन, श्रवण कुमार, मदन सहनी, प्रमोद कुमार, संजय कुमार झा, लेसी सिंह,सम्राट चौधरी, नीरज कुमार सिंह, सुबाष सिंह, नितिन नवीन, सुमित कुमार सिंह, सुनील कुमार, नारायण प्रसाद, जयंत राज, आलोक रंजन, मोहम्मद जमां खान और जनक राम शामिल हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in