deputy-chief-minister-tar-kishore-prasad39s-grand-welcome-in-bhojpur39s-barhara
deputy-chief-minister-tar-kishore-prasad39s-grand-welcome-in-bhojpur39s-barhara

भोजपुर के बड़हरा में उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद का भव्य स्वागत

आरा,2 अप्रैल(हि. स.)।बिहार के उपमुख्यमन्त्री तार किशोर प्रसाद ने शुक्रवार की शाम भोजपुर जिले के सुप्रसिद्ध बखोरापुर मां काली मंदिर में आयोजित एक समारोह में भाग लिया ।बड़हरा प्रखण्ड के बखोरापुर गांव में मां काली मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने बतौर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंन्त्री ने अपने यात्रा के दौरान जैसे ही जिले में प्रवेश किया तो कोइलवर से लेकर बखोरापुर तक जगह - जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम में जाने का मार्ग आरा होकर आरा बड़हरा मुख्य मार्ग से निर्धारित था। यात्रा मार्ग को देखते हुए भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़े स्तर पर आरा - पटना एनएच पर कायमनगर में और आरा - बड़हरा मुख्य मार्ग पर फरना गांव में उनके भव्य स्वागत की तैयारी की थी। दोपहर से ही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शम्भू चौरसिया के नेतृत्व में कायमनगर और बड़हरा मण्डल उपाध्यक्ष मिथलेश पासवान के नेतृत्व में फरना गांव में ढोल,नगाड़े और भाजपा के झंडे- बैनर के साथ स्वागत को लेकर भारी भीड़ जुटाई गई थी।स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को सूचित कर उन्हें स्वागत में शामिल होने की अपील की गई थी। दोनों जगहों पर उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद के स्वागत को यादगार बनाने में कार्यकर्ता जुटे थे कि एकाएक पार्टी नेतृत्व की ओर से सूचना दी गई कि उपमुख्यमंन्त्री का रूट बदल दिया गया है और वे अब कोइलवर से बबुरा मखदुमपुर होते हुए मनी छपरा, पडरिया के रास्ते केशोपुर होकर बखोरापुर जाएंगे। सूचना मिलते ही कायम नगर और फरना में उप मुख्यमन्त्री के स्वागत की तैयारी में जुटे भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सीधे केशोपुर के लिए रवाना हो गए। केशोपुर आते ही उप मुख्यमंन्त्री का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।करीब 15 मिनट तक केशोपुर में उप मुख्यमंन्त्री का काफिला रुका रहा और तार किशोर प्रसाद ने भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का गाड़ी से बाहर निकल कर अभिवादन स्वीकार किया। इसके पूर्व मनी छपरा अस्प्ताल के पास भी भाजपा के जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र,बड़हरा मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह संटू,उपाध्यक्ष मिथलेश पासवान,शैलेश कुमार गुडडू के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/विभाकर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in