dead-body-of-youth-found-in-suspicious-condition-road-jammed
dead-body-of-youth-found-in-suspicious-condition-road-jammed

संदिग्ध हालात में मिली युवक की लाश, सड़क पर लगाया जाम

नवादा, 23 फरवरी (हि. स.)। जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के शकरा मोड़ के निकट मंगलवार को संदिग्ध हालात में एक युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए हिसुआ-नवादा पथ पर जाम लगा दिया। मृतक के परिजनों ने बिहार के मुख्यमंत्री से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान पिंटू यादव पुत्र राजेश यादव के रूप में हुई है। वह हादसा गांव का रहने वाला था। उसका शव सकरा मोड़ के समीप पुल के नीचे पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह इसकी सूचना हिसुआ पुलिस को दी। इस बीच जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए हिसुआ-नवादा मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध कर दिया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in