Dead body found in the field, stirred up
Dead body found in the field, stirred up

खेत में गड़ा मिला अधेड़ का शव, मचा हड़कंप

बेगूसराय, 16 जनवरी (हि.स.)। बेगूसराय पुलिस ने शनिवार को मकई के खेत से जमीन में दबे हालत में एक अधेड़ का शव बरामद किया है। शव होने की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। लेकिन समाचार प्रेषण तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मामला तेयाय ओपी क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव के समीप का है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार को खेत गए किसान ने मकई के खेत में शव देखकर हल्ला मचाया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई तथा पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में मकई के खेत से जमीन में दबे अधेड़ का शव को निकाला गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मृतक की पहचान एवं मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दो-तीन दिन पहले कहीं हत्या कर शव को मकई के खेत में छुपाने के लिए गाड़ दिया गया। खेत के समीप से चार चक्का वाहन आने-जाने के निशान भी मिले हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in