cultural-program-organized-on-republic-day
cultural-program-organized-on-republic-day

गंणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

दरभंगा, 26 जनवरी (हि.स.)। 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को सी. एम. विधि महाविद्यालय में अभाविप जिला कार्यसमिति सदस्य उज्ज्वल आनंद के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बदरे आलम खान ने कहा कि हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि देश की उन्नति में हम सदैव अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे। साथ ही वैसे तत्वों को अपने देश में कभी पनपने नही देंगे जो देश तोड़ने का षड्यंत्र रचता हो। उज्जवल आनंद ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी सभ्यता में से एक भारत की बहुरंगी व विविधता से भरी सांस्कृतिक विरासत रही है। जो कि हमारे देश की मजबूती भी रही है। इस सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से आज देश के लिए अपना शहादत देने वाले वीरो को याद किया गया है। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में गणमान्य शिक्षक डॉ रेखा माथुर, बी डी सिंह, अशोक मिश्रा, खान मोहम्मद नरूला, डॉ सोनी सिंह और दर्जनों छात्र छात्रा मौजूद थे। हि्न्दुस्थान समाचार/मनोज/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in