cucb-concludes-two-day-women-empowerment-web-seminar
cucb-concludes-two-day-women-empowerment-web-seminar

सीयूसीबी का दो दिवसीय महिला सशक्तिकरण वेब सेमिनार संपन्न

गया, 09 मार्च (हि.स.)।दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के विधि संकाय द्वारा "नारी सशक्तिकरण एवं विधिप्राधिकारी सेवाओं के कर्तव्य" विषय पर आयोजित दो दिवसीय प्रथम सीयूएसबी राष्ट्रीय ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस का समापन मंगलवार (9 मार्च) को हो गया। जन संपर्कपदाधिकारी (पीआरओ) मो. मुदस्सीयर आलम ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. कुमारी नीतू , (सहायक प्रोफेसर), विधि संकाय द्वारा विषय के महत्व को बताते हुए की गई।कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विशेषज्ञ कृष्ण मुरारी यादव, सहायक प्रोफेसर विधि क्षेत्र 1 डीयू ने "वूमेन" शब्द की व्याख्या की। उन्होंने कार्यपालिका और न्यायपालिका के महत्त्व पर ज़ोर दिया और महिलाओं के उत्थान के लिए लाए गए प्रावधानो पर विशेष प्रकाश डाला। विशेषज्ञ के रूप में मौजूद डॉ. योगेंद्र वर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर पीजी विभाग प्रमुख पटना यूनिवर्सिटीने ने अपने सम्बोधन में न्यायपालिका का नारी सशक्तीकरण के छेत्र में योगदान पर चर्चा की। वहीं,डॉ. वाणी भूषण, एसोसिएटप्रोफेसर एवं पूर्व प्रमुख पीजी संभाग पटना यूनिवर्सिटी ने महिलाओं के विकास में कानूनी जानकारी और सलाह की महत्वता बताते हुए देश व दुनिया में हर क्षेत्र में भाग लेती महिलाओं का उदाहरण पेश किया।इतिहास के पृष्ठों को पलटते हुए उन्होंने कानूनों की आवश्यकता एवं भारतीय दण्ड संहिता में मौजूद नियमों और अन्य स्त्रीकेंद्रित नियमों के बारे में जानकारी दी। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के विधि विभाग के प्रोफेसर रजनीश कुमार पटेल ने आज की महिलाओं की समस्याओं को साझा करते हुए समाज में महिलाओं की स्थिति एवं उनके द्वारा दिए जाने वाले त्याग व बलिदान की चर्चाकी। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर छेत्र में आगे बढ़ रही हैं पर उनके साथ होते अपराध भी उसी दर से आगे बढ़े हैं। आज जरूरत उनके मानवीय अधिकारों की रक्षा की है और इसके लिए उन्हें कानूनी सुरक्षा मुहैया कराने की जरूरत है। जिसमे श्रम कानून विशेष स्थान रखते हैं। विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से आए छात्रों ने भी महिलाओं से जुड़े मसलों पर अपनी राय रखी और न्यायपालिका के महत्त्व एवं कर्तव्यों को साझा किया। परिचर्चा की समाप्ति के साथ ही कार्यक्रम के समापन कीओर बढ़ते हुए प्रोफेसर पवन कुमार मिश्रा, प्रमुख एवं डीन विधि संकाय, सीयूएसबी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज कुमार

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in