Criminals are elevated in Bihar, law and order situation is worse: Marwari Yuva Manch
Criminals are elevated in Bihar, law and order situation is worse: Marwari Yuva Manch

बिहार में बुलंद हैं अपराधियों के हौसले, बदतर है कानून व्यवस्था की स्थिति : मारवाड़ी युवा मंच

बेगूसराय, 09 जनवरी (हि.स.)। बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर मारवाड़ी युवा मंच ने अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में कारगर पहल किये जाने की मांग किया है। इसके लिए मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय संयोजक मोहित अग्रवाल ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्यसचिव एवं डीजीपी को पत्र लिखकर यह मांग किया है। पत्र में कहा गया है कि उत्पादन, राजस्व एवं रोजगार उपलब्ध कराने वाले व्यापारियों के साथ खुलेआम हत्या, अपहरण, लूट, डकैती, रंगदारी जैसी घटनाएं बिहार में बढ़ गई है। लेकिन पुलिस प्रशासन की इस ओर कोई कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। विगत छह माह में बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर बनी है। इसलिए अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाते हुए तत्काल कानून का राज स्थापित किए जाने की आवश्यकता है, ताकि शासन और प्रशासन पर राज्य के व्यवसायियों का भरोसा बन सके। उन्होंने कहा कि अपने मेहनत के बूते बिहार को देश की सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य के व्यवसायी कृत संकल्पित हैं। लेकिन किसी भी राज्य के विकास की सबसे पहली शर्त वहां कानून और सुशासन का राज कायम होना है और बिहार सरकार की ऐसी मंशा भी है। मोहित अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि हमारा देश भारत विविधता में एकता प्रकट करने वाला अनोखा देश है। अलग-अलग धर्मो, भाषाओं, संप्रदायों और जातियों के बावजूद यहां सांस्कृतिक, राजनीतिक एवं भावनात्मक एकता का कभी अभाव नहीं रहा है तथा इसमें बिहार की आम भूमिका रही है। उपजाऊ भूमि, देश की सबसे मेहनती श्रमशक्ति और उन्नत तकनीक से समृद्ध बिहार आज विकास की दौड़ में किसी भी राज्य से पीछे रहने को तैयार नहीं है। हम सभी व्यवसायी अपनी हिम्मत और मेहनत के बूते बिहार को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए कृत संकल्प हैं। लेकिन किसी भी राज्य के विकास की सबसे पहली शर्त वहां पर कानून और सुशासन का राज कायम होना है। लेकिन इस मायने में हम सबसे निचले पायदान पर हैं। इससे पहले कि निर्दोष व्यवसायी इस अराजकता के माहौल में अपना मनोबल और धैर्य खो बैठे, अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाते हुए तत्काल कानून का राज स्थापित किए जाने की आवश्यकता है। इस दिशा में तत्काल और कारगर कार्रवाही होगी तभी हम सुरक्षित और निर्भय होकर बिहार के विकास में अपना योगदान दे सकेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in