crime-control-not-being-done-by-chief-minister-home-ministry-should-be-given-to-another-chetan-anand
crime-control-not-being-done-by-chief-minister-home-ministry-should-be-given-to-another-chetan-anand

मुख्यमंत्री से नहीं हो रहा क्राइम कंट्रोल, दूसरे को दे देना चाहिए गृह मंत्रालय: चेतन आनंद

सुपौल, 7 अप्रैल (हि. स.)। शिवहर से आरजेडी विधायक चेतन आनंद बुधवार को सुपौल पहुंचे। जहां उन्होंने सुपौल वार्ड नंबर 9 स्थित समाजसेवी रतन सिंह के आवास पर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों सुपौल में हुए ट्रिपल मर्डर के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात करेंगे और उन्हें सांत्वना देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते कहा कि अब उनसे बिहार की सत्ता समझ में नहीं आ रही है। बिहार में क्राइम का ग्राफ काफी बढ़ गया है। गृह मंत्रालय उनके पास रहते हुए वे कुछ नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें ये मंत्रालय किसी को दे देना चाहिए ताकि क्राइम पर लगाम लगाया जा सके। सरकार शराब बंदी के माध्यम से सिर्फ गरीबो को गिरफ्तार करवा रही है। जबकि अमीर शराब माफियाओं तक वे नहीं पहुंच पाते हैं क्योंकि अमीर माफियाओं से उनकी सांठ गांठ है। मधुबनी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पुलिस की निष्क्रियता के कारण घटना घटी है। पुलिस ने तीन चार घंटे का वक्त अपराधियों को दिया ताकि अपराधी आराम से नेपाल भाग सके।बिहार में क्राइम के बढ़ते ग्राफ से आम जनता त्रस्त है। विपक्ष होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि वे उन आवाज को सरकार तक पहुंचाए जहां की आवाज सरकार तक नहीं पहुंच पाती है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजीव/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in