cpi-leader-leader-cum-chief39s-husband-shot-dead-in-begusarai
cpi-leader-leader-cum-chief39s-husband-shot-dead-in-begusarai

बेगूसराय में भाकपा के कद्दावर नेता सह मुखिया पति की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय, 16 फरवरी (हि.स.)। पंचायत चुनाव की चल रही हलचल के बीच बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने भाकपा के कद्दावर नेता, पूर्व मुखिया और वर्तमान मुखिया पति की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र की है। जहां की मंगलवार की शाम बेखौफ बदमाशों ने सैदपुर विष्णुपुर पंचायत के पूर्व मुखिया, वर्तमान मुखिया प्रभा देवी के पति और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कद्दावर नेता गणेश पोद्दार को गोलियों से भून डाला। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है, स्थिति काफी तनावपूर्ण है। मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी मामले की छानबीन में जुट गए हैं। बताया जाता है कि गणेश पोद्दार विधायक समेत अन्य कार्यकर्ताओं से बातचीत कर अपने घर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान सिसौनी दुर्गा मंदिर के पीछे वाले रास्ते में बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून डाला। गोली की आवाज सुनकर लोग जब तक दौड़ते उनकी मौत हो चुकी थी और अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान समेत पार्टी के सैकड़ों लोग जुट गए हैं, माहौल काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in