Congress not trusting the country, but more trust in neighboring enemies: Nandkishore Yadav
Congress not trusting the country, but more trust in neighboring enemies: Nandkishore Yadav

कांग्रेस को देश पर नहीं, पड़ोसी दुश्मनों पर ज्यादा भरोसा : नंदकिशोर यादव

हर अच्छी चीज पर अविश्वास करना कांग्रेस की आदत पटना, 05 जनवरी (हि.स.)। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ और सिर्फ सरकार का विरोध कर जनहित और देशहित के कार्यों में बांधा डालना रह गया है। राफेल सौदे से लेकर एलएसी पर चीन से तनाव की स्थिति में भी कांग्रेस ने भारत सरकार और भारतीय सैनिकों पर अविश्वास व्यक्त किया। यादव ने मंगलवार को यहां कहा कि अब देश में एक-साथ दो-दो कोरोना वैक्सीन ईजाद होने पर पूरी दुनिया भारत सरकार की प्रशंसा कर रही है, बड़ी कामयाबी पर भारत की पीठ थपथपाई जा रही है, तो कांग्रेस को नागवार गुजर रहा है। कांग्रेस के लोग कोरोना वैक्सीन पर ही संदेह व्यक्त कर रहे हैं। असल में कांग्रेस की प्रकृति और प्रवृति हर अच्छी चीज पर अविश्वास और हर गलत चीज पर भरोसा करने की रही है। कांग्रेस का विश्वास शाही दामाद के गलत कारनामों और गलत धंधों पर है। कांग्रेस का विश्वास टूकड़े-टूकड़े गैंग और पड़ोसी दुश्मनों पर है। यादव ने कहा कि कांग्रेस की फितरत और देश को नुकसान पहुंचाने वाली नीतियों से अब पूरा देश अवगत हो चुका है। यहीं वजह है कि कांग्रेस की सियासी जमीन लगातार सिमटती जा रही है। जनता की नजरों से तो यह कब की गिर चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in