Congress names a handful of soil farmers in support of the farmers movement
Congress names a handful of soil farmers in support of the farmers movement

कांग्रेस का किसान आंदोलन के समर्थन में एक मुठ्ठी मिट्टी किसानों के नाम

गया, 09 जनवरी (हि.स.)।भारतीय युवा कांग्रेस के तत्वाधान में राष्ट्रव्यापी " एक मुठ्ठी मिट्टी शहीदों के नाम " कार्यक्रम किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को शुरू किया गया। गया के स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, इंटक, एनएसयूआई के नेता कार्यकर्ता ने विगत डेढ़ माह से चल रहे किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के नाम अपने-अपने हाथो में मिट्टी लेकर मोदी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, अशोक सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह,राम प्रमोद सिंह, कांग्रेस के गया विधान सभा अध्यक्ष विशाल कुमार, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मो सरवर खान, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी,विनोद बनारसी, नाजिर खान, शिव कुमार चौरसिया,बबलू कुमार, लाडला आलम, श्रीकांत शर्मा आदि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों की जायज मांग के लिए नित्य दिन आंदोलन कर रही है। मोदी सरकार के साथ आंदोलनकारी किसानों ने नौ बार वार्ता की।परंतु कोई निष्कर्ष नहीं निकला।इससे प्रमाणित होता है कि सरकार की मंशा पूरी तरह किसान विरोधी है। नेताओ ने कहा की देश के किसान मोदी सरकार से अपने जायज मांगों को पूरा करा कर ही चैन से बैठेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in