Condolences on the demise of BJP leader's mother
Condolences on the demise of BJP leader's mother

भाजपा नेता की मां का निधन पर शोक

सहरसा,29 दिसम्बर (हि.स.)।जिले के सलखुआ बाजार निवासी व भाजपा नेता मिथलेश भगत की 101 वर्षीया माँ पार्वती देवी का निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही सलखुआ बाजार वासियों में शोक की लहर दौड़ गई। मिथलेश भगत के आवास पर शोक व्यक्त करने वालो का तांता लग गया। वह धार्मिक व सामाजिक विचारों की शांत स्वभाव की महिला थी। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी रुचि थी।उनकी निधन पर शोक व्यक्त करने में भाजपा नेता अरविंद सिंह, संजीव भगत, सिमरी वार्ड कमिश्नर चंद्रमणि, मुखिया मिथलेश विजय, भूतपूर्व जिलापरिषद अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व प्रमुख अशोक यादव, प्रखंड जदयू अध्यक्ष रणवीर यादव, भजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र उर्फ जैनेन्द्र यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, पवन यादव सहित समस्त बाजार वासियों ने शोक व्यक्त कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। हिन्दुस्थान समाचार/अजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in