cm-nitish-will-celebrate-birthday-at-jdu-booth-level
cm-nitish-will-celebrate-birthday-at-jdu-booth-level

जदयू बूथ स्तर पर सीएम नीतीश का मनाएगा जन्मदिन

सुपौल, 26 फरवरी (हि. स.)। जदयू जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला के सभी प्रखंडों में बूथ स्तर तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन 1 मार्च को विकास दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता वहां उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को मनाएंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा पिछले 15 वर्षों के दौरान किए गए विकास कार्यों को आम जन तक पहुंचाया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ राजीव/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in