cm-nitish-kumar-is-following-the-footprints-of-karpoori-thakur-jdu
cm-nitish-kumar-is-following-the-footprints-of-karpoori-thakur-jdu

कर्पूरी ठाकुर के पद चिन्हों पर चल रहे हैं सीएम नीतीश कुमार : जदयू

बेगूसराय, 17 फरवरी (हि.स.)। समाजवाद के पुरोधा और उपेक्षितों के रहनुमा पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को उनकी 33 वीं पुण्यतिथि पर जदयू कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक याद किया। इस मौके पर जदयू एवं युवा जदयू द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला जदयू द्वारा कर्पूरी कर्मशील भवन के सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता और परवत्ता विधानसभा के प्रभारी अरुण महतों ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर ही चलकर आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी वर्गों का विकास कर रहे है। समाजिक सर्वव्यापीकरण के साथ बिहार न्याय के साथ विकास कर रहा है। इस मौके पर अरविन्द पटेल, सत्येंद्र शर्मा पप्पू, संतोष कुमार सिंह एवं मीडिया सेल अध्यक्ष कुंदन कुमार पिंटू आदि ने भी तैैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। दूसरी ओर युवा जदयू जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल पटेल, नीरज कुमार, मो. राजा एवं जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर एक ऐसे समाजवादी नेता के रूप में जाने जाते हैं, जिनकी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं था। उनकी सादगी और ईमानदारी का लोहा राजनीतिक विरोधी भी मानते थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को जमीन पर उतारने के लिए हमेशा से प्रयत्नशील हैं। न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर काम करते हुए हर इलाके और हर तबके का विकास किया है। हाशिए पर रह रहे लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष पहल की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in