मोरहर नदी पर पुल निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार
मोरहर नदी पर पुल निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार

मोरहर नदी पर पुल निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार

गया, 14 जुलाई (हि.स.) गया जिला के सीमावर्ती झारखंड के पलामू और चतरा जिला को जोड़ने के लिए मोरहर नदी पर पुल निर्माण की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार ने की है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र में कहा है कि जिले के बांके बाजार प्रखंड अंतर्गत नावाडीह ग्राम से फुलवरिया ग्राम के बीच में मोरहर नदी पर पुल निर्माण हो जाने से तीन पंचायत के ग्रामीणों को बांके बाजार प्रखंड मुख्यालय आने में मात्र 3 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ेगा। मोरहर नदी पर पुल नहीं रहने के कारण बांके बाजार प्रखंड के 3 पंचायत के करीब 4 दर्जन गांव के लोगों को प्रखंड मुख्यालय आने के लिए 14 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता है। उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि नावाडीह और फुलवरिया के बीच में पुल बन जाने से रानीगंज-इमामगंज डालटेनगंज की दूरी कम हो जाएगी। पलामू का हंटरगंज और चतरा भी नजदीक हो जाएगा स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लोक शिकायत निवारण केंद्र में पुल निर्माण के संबंध में शिकायत दर्ज कराई।लोक शिकायत निवारण केंद्र द्वारा कार्रवाई के लिए डीपीआर बनाने के लिए राशि मुहैया कराने का अनुरोध किया गया है।राशि मुहैया नहीं हो पाने के चलते आज तक डीपीआर लंबित है। हिंदुस्थान समाचार/ पंकज/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in