chief-minister-nitish-kumar39s-birthday-celebrated-as-development-day
chief-minister-nitish-kumar39s-birthday-celebrated-as-development-day

विकास दिवस के रूप में मनाया गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन

बेगूसराय, 01 मार्च (हि.स.)।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70 वें जन्मदिन को सोमवार को विकास दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर सुबह से ही सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, जिला भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला जदयू द्वारा पावर हाउस रोड स्थित कर्मशील भवन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और गरीब बच्चों के बीच लड्डू बांटकर जन्मदिवस को विकास दिवस के रूप में मनाया। मौके पर वरिष्ठ नेता अरुण महतों ने मुख्यमंत्री के द्वारा किये गये चौमुखी विकास के बारे में बच्चों को बताया। अरविंद पटेल, संतोष कुमार सिंह एवं मिडिया सेल अध्यक्ष कुन्दन कुमार सिन्हा ने कहा कि वर्तमान युग की दौड़ में आधी आवादी को मुख्यधारा में जोड़ने का काम नीतीश कुमार ने किया है। रतनपुर में आयोजित कार्यक्रम जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार सिंह ने 70 लोगों के बीच कंबल एवं 70 बच्चियों के बीच सेनेटरी पैड बांटने के बाद 70 पौधा लगाया और 70 किलो मिठाई बांटी।जबकि, युवा जदयू के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा के नेतृत्व में जिला कार्यालय में केक काटने के बाद झांकी निकालकर सरकार के 15 वर्षो के कार्यकाल तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताया। यह झांकी जिला कार्यालय से निकलकर, को-ऑपरेटिव कॉलेज, पावर हाउस चौक होते हुए कर्मशील भवन परिसर में समाप्त हुआ। मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने कहा की मुख्यमंत्री का अनुकरणीय प्रतिबद्धता एवं मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने अपने न्यायोचित फैसला से बिहार को नई दिशा देने का काम किया है, पूरे देश एवं दुनिया में बिहारियों का सम्मान बढ़ाया। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in