celebrated-lalit-narayan-mishra39s-birth-anniversary-reiterated-demand-for-bharat-ratna
celebrated-lalit-narayan-mishra39s-birth-anniversary-reiterated-demand-for-bharat-ratna

मनाया गया ललित नारायण मिश्र की जयन्ती,भारत रत्न की मांग दोहराई

मधुबनी,02 फरवरी (हि.स.)। जिल मुख्यालय सहित ग्रामीण चौपाल पर मंगलवार को पूर्व रेलमंत्री स्व ललित नारायण मिश्र का जयन्ती मनाई गई। वक्ताओं ने स्व ललित बाबू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। स्व मिश्र को भारत रत्न सम्मान देने की मांग दोहराई गई। जिला कांग्रेस कार्यलय,ललित भवन के सभागार में मिथिला के गौरव स्व मिश्रा का 99 वीं जयंती समारोह प्रो शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में मनाई गई। सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि कर श्रदांजलि दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने कहा कि स्व ललित नारायण मिश्रा मिथिला के गौरव थे।कहा कि स्व मिश्र को मरणोपरांत सच्ची श्रद्धाजलि भारत रत्न देकर की जाय।साथ ही कोसी महासेतु का नाम ललितसेतु किया जाय।आजादी की लड़ाई में उन्होंने बढ़ चढ़कर भाग लिया।देश के रेलमंत्री के रूप में उन्होंने बिहार सहित कई पिछड़े राज्यों को रेलवे से जोड़ने का काम किया। बिहार के विकास के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाओ को स्वीकृति दी।किसानों के लिए पश्चिमी कोशी नहर के साथ साथ मिथिलांचल का विकास किया। मिथिला विश्वविद्यालय, रेेडयो स्टेशन,मेडिकल कॉलेज की स्थापना करबाया, मिथिला चित्र कला को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित किए।मातृभाषा मैथिली को साहित्य अकादमी में स्थान दिलाए। मिथिला एवूू मैथिली के विकास के लिए कई योजनाओं को साकार रूप दिए। जयंती के अवसर पर राज्य सहित देश स्तर पर लोग उन्हें याद कर रहे है। अवसर पर प्रो झा ने कहा भारत सरकार द्वारा अविलम्ब भारत रत्न देकर स्व मिश्र को सम्मानित किया जय,साथ ही बिहार सरकार से भी कांग्रेसजनों का अपील है कि तुरन्त इस दिशा में सकारात्मक पहल करे। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में ज्योतिरमन झा,बाबा, मनोज मिश्रा,ऋषिदेव सिंह, संजय कुमार मिश्र,प्रफुल्ल चन्द्र झा,मो आकिल अंजुम,मो साबिर अहमद,मुकेश कुमार झा,पप्पू, मो जफरुल हक,मायानंद झा,अशोक पोद्दार, अनिल चन्द्र झा,राम बाबू यादव,अशोक प्रसाद,प्रो विष्णु कांत मिश्र,प्रो इश्तिहाक अहमद,मिथुन मंडल,आलोक झा,मो अब्दुल कुद्दुस,धनेश्वर ठाकुर,रमेश पासवान, अनीसुर्रहमान, फ़ैज़ी आर्यन आदि थे। हिन्दुस्थान समाचार/लम्बोदर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in