Candidates created furore over rigging in Anganwadi worker selection
Candidates created furore over rigging in Anganwadi worker selection

आंगनबाड़ी सेविका चयन में धांधली को लेकर अभ्यर्थियों ने किया हंगामा

सहरसा,09 जनवरी (हि.स.)। शहरी क्षेत्र के वार्ड-19 तेलयारी टोला केंद्र संख्या 36 के रिक्त आंगनवाड़ी सेविका पद के लिए शनिवार को पूरब बाजार गर्ल्स स्कूल प्रांगण में आयोजित आमसभा में सीओ एवं सीडीपीओ पर अनियमितता के आरोप लगा भारी हंगामा किया गया। जिस कारण चयन समिति ने आमसभा को रद्द कर दिया गया। अभ्यार्थियों ने चयन समिति पर धांधली करने को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इस बाबत मेधा सूची में प्रथम स्थान पर रही पूजा कुमारी ने बताया कि चयन समिति द्वारा मेधा सूची के 10 नंबर पर रहने वाली पूर्णिमा कुमारी का चयन किया जा रहा था। जिसका सभी अभ्यर्थियों ने जमकर विरोध किया। उन्होंने बताया कि सेविका पद के लिए 10 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिनमें वह मेधा सूची में पहले नंबर पर तथा सभी आहर्ता पूरा करती थी। जिस आधार पर उनका चयन होना था एवं स्थानीय लोग भी आम सभा में उनके चयन की बात कर रहे थे। जबकि चयन के लिए आए पदाधिकारी मेधा सूची 10 पर रहने वाली पूर्णिमा कुमारी का चयन करना चाह रहे थे। उन्होंने बताया कि मेधा सूची 10 पर रहने वाली पूर्णिमा कुमारी का मतदाता सूची में नाम दो वार्ड में है।ऐसे में उनका नाम मेधा सूची में रहना ही नहीं चाहिए था। चयन समिति द्वारा मनमानी किया जा रहा था। जिस पर हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई।चयन समिति ने तत्काल आम सभा को रद्द कर दिया है। जबकि नियमानुसार आम सभा में सर्वसम्मति से चयन किया जाना चाहिए था उन्होंने बताया कि इसको लेकर चयन समिति के विरुद्ध जिलाधिकारी को आवेदन दिया है।साथ ही एक बार फिर से आम सभा आयोजित कर न्याय देने की बात कही है।मौके पर रेखा देवी,मुन्नी देवी,लाखो देवी,नीतू कुमारी,निर्मला देवी एवं सुनीता देवी सहित अन्य मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in