candidates-can-apply-to-open-khelo-india-centers
candidates-can-apply-to-open-khelo-india-centers

खेलो इण्डिया सेन्टर्स खोलने के लिए अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

दरभंगा, 2 मार्च (हि.स.)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार का खेलो इंडिया के अंतर्गत "खेलो इण्डिया सेन्टर्स (स्माल लेवल)" खोलने हेतु दरभंगा जिला में संचालित एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र, नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय, दरभंगा (बैडमिंटन बालक) का प्रस्ताव भेजा जाना है। उक्त प्रस्तावित प्रशिक्षण केन्द्र में भारत सरकार से खेलो इंडिया को बढ़ावा देने हेतु प्राप्त सुविधाएं जिला के खिलाड़ियों को प्राप्त होना है। इच्छुक पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी निम्नांकित शर्त के साथ विहित प्रपत्र में दिनांक 13 मार्च 2021 अपराह्न 5:00 बजे तक जिला खेल पदाधिकारी, दरभंगा, पता - नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय, पिन कोड - 846001 पर हाथों-हाथ जमा कर सकते हैं। पास्ट चैम्पियन एथलेटिक्स की पात्रता :- ● संबंधित वैसे खिलाड़ी जो भारत का प्रतिनिधित्व किया होना चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जो कि राष्ट्रीय विद्यालय फेडरेशन या उनसे संबंधित खेल संगठन से सम्बद्ध होना चाहिए। ● सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त एथलीट होना चाहिए, जो राष्ट्रीय विद्यालय फेडरेशन या उनसे संबंधित खेल संगठन से संम्बद्ध होना चाहिए या खेलो इंडिया खेल में मेडल प्राप्त होना चाहिए। ● ऑल इंडिया राष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल में मेडल प्राप्त होना चाहिए। ● सीनियर राष्ट्रीय खेल में राज्य का प्रतिनिधित्व होना चाहिए, जो कि राष्ट्रीय विद्यालय फेडरेशन या उनसे संबंधित खेल संगठन से संम्बद्ध होना चाहिए या फिर खेलो इंडिया खेल के प्रतिनिधित्व किया होना चाहिए। ● उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ● केवल दरभंगा जिला के ही बैडमिंटन खिलाड़ी इसके लिए पात्र होंगे। विस्तृत जानकारी हेतु जिला खेल पदाधिकारी, दरभंगा के कार्यालय(नेहरू स्टेडियम) में संपर्क किया जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in