breakthrough-sen-society-celebrated-national-science-day
breakthrough-sen-society-celebrated-national-science-day

ब्रेकथ्रू सेन सोसायटी ने मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

दरभंगा, 28 फरवरी (हि.स.)। ब्रेकथ्रू सेन सोसायटी के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय सीएम लॉ कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों विद्यार्थी ने विज्ञान क्विज में भाग लिया। साथ ही सफल छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एक सेमिनार आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ब्रेकथ्रू साइन्स सोसायटी पश्चिम बंगाल परिषद सदस्य डॉक्टर संजय बर्मन ने कहा कि आज विज्ञान एवं विज्ञान का दृष्टिकोण बहुत ही संकट की स्थिति में है। क्योंकि देश के सरकार की नीति ऐसी है कि समाज में अन्धयविश्वास फैले। लेकिन ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन चलाता है। साथ ही छात्रों एव आम जन मानस में विज्ञान की कसौटी पर समाज निर्माण करने को प्रयासरत है। ताकि आम लोगों के बीच वैज्ञानिक संस्कृति का विकास हो सके। अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉक्टर प्रभु नारायण झा ने कहा कि आज विज्ञान के शिक्षा की स्थिति इतनी दयनीय है कि बिना प्रायोगिक कक्षा के ही शिक्षण कार्य संपादित किया जा रहा है। आज विद्यालय या विश्वविद्यालय महज डिग्री बांटने का केंद्र बनकर रह गया है। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in