bjp-workers-were-asked-to-be-prepared-for-panchayati-raj-elections
bjp-workers-were-asked-to-be-prepared-for-panchayati-raj-elections

भाजपा कार्यकर्ताओं को पंचायती राज चुनाव को लेकर तैयार रहने को कहा गया

गया, 20 फरवरी (हि.स.)| भाजपा जिला कार्यालय आनंदी माई मोड़ उत्सव भवन में शनिवार को भाजपा जिला पदाधिकारियों, मोर्चा जिलाध्यक्ष और पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई । भाजपाा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भूवन ने कहा कि बूथ स्तर तक भाजपा के काफी सक्रिय कार्यकर्ता हैं। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के निर्देशानुसार सभी कार्यों को बखूबी निभाते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी स्थानीय निकाय को मजबूत करने के लिए अनेक कार्य कर रहे है। पंचायतों के विकास कार्यों के लिए सरकारें अधीक धन राशि उपलब्ध करा रही है।ताकि ग्रामीण परिवेश को और अधिक सशक्त किया जा सके।अब जब स्थानिय त्रिस्तरीय चुनाव होने का समय आ गया है तब भाजपा के कार्यकर्ताओं को त्रिस्तरीय चुनाव में चुनाव में भाग लेकर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा आनेवाले स्थानीय निकाय के चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं को हर मदद के लिए तैयार हैं। भाजपाा प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। भाजपा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी की बातों का अनुसरण कर उनके सपनों को साकार करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसान बिल लाकर भाजपा ने निम्न और मध्यम वर्गीय किसानों को अधिक लाभ देने का कार्य किया है। कुछ स्वार्थी तत्व जो किसानों का हित नहीं चाहते हैं वे लोग किसानों के नाम पर फर्जी आंदोलन चलाने का दावा कर रहे हैं।अब गिने चुने लोग आंदोलन का हिस्सा रह गये है। भाजपा देश हित में और किसान हित में काम करती है। किसानों को बिल से संबंधित गलतफहमी को भाजपा के कार्यकर्ता संवाद से दूर करने का प्रयास करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि भाजपा बूथों तक मजबूत स्थिति में है। कार्यकर्ता मेहनती हैं, दल के कार्यकर्ता देश हित में अपना सबकुछ देने को तैयार रहते हैं।अब जब स्थानीय निकायों का चुनाव आ गया है तो भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव लड़ने की तैयारी अवश्य करें। बैठक जिला परिषद अध्यक्षा करूणा कुमारी,भाजपा कार्यसमिति सदस्य सह औरंगाबाद प्रभारी क्षितिज मोहन सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश शर्मा, रूपेश वर्मा, संतोष सिंह,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राम, नरेश चौधरी, कंचन सिन्हा,प्रेम प्रकाश आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार /पंकज /चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in