अपडेट : भाजपा एमएलसी सुनील सिंह का पटना एम्स में निधन
अपडेट : भाजपा एमएलसी सुनील सिंह का पटना एम्स में निधन

अपडेट : भाजपा एमएलसी सुनील सिंह का पटना एम्स में निधन

कोरोना से पीड़ित विधान पार्षद सुनील सिंह की हार्ट अटैक से हुई मौत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित कई मंत्रियों और विधायकों ने जताया शोक कहा, सामाजिक और राजनीतिक सहित भाजपा परिवार को अपूर्णीय क्षति पटना, 21 जुलाई (हि.स.)। भाजपा के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह का पटना एम्स में मंगलवार देर शाम हार्ट अटैक से निधन हो गया। वो कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और एम्स में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद के सदस्य सुनील कुमार सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने निधन का समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री ने उनके बेटे सुजीत कुमार से फोन पर बात कर सांत्वना सांत्वना दी। कहा, सुनील कुमार सिंह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। सामाजिक कार्यां में उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत समाज के सभी वर्गों का आदर और सम्मान प्राप्त किया। उनका निधन राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सुनील कुमार सिंह के निधन पर कहा कि उनकी मौत से बीजेपी परिवार और व्यक्तिगत तौर पर मैं मर्माहत हूं। सुशील मोदी ने दिवंगत आत्मा की शांति व शुभचिंतकों, समर्थकों व परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने दरभंगा स्थानीय निकाय से निर्वाचित भाजपा विधान पार्षद पूर्व से कोरोना संक्रमित सुनील कुमार सिंह के हार्ट अटैक से निधन पर गहरा शोक जताया है। मोदी ने अपने शौक सन्देश में कहा कि दरभंगा से आने वाले एमएलसी सुनील कुमार सिंह कोरोना से पीड़ित थे और पटना एम्स में भर्ती थे जहां उनका इलाज चल रहा था। अचानक आज शाम में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई है। उनकी मौत से भाजपा परिवार और व्यक्तिगत तौर पर मैं मर्माहत हूं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शुभचिंतकों, समर्थकों व परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. संजीव कुमार चौरसिया, प्रदेश संगठन मंत्री नागेंद्र, सह संगठन मंत्री शिवनारायण, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव के अलावा नीतीश सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता नीरज कुमार, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार विधान परिषद के सदस्य सुनील कुमार सिंह का निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in